पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • \"स्वच्छता दिवस पर मैराथन दौड़ हुई, स्वच्छता की शपथ भी ली

\"स्वच्छता दिवस पर मैराथन दौड़ हुई, स्वच्छता की शपथ भी ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान 2018 के तहत् स्वच्छ भारत दिवस पर जिला स्तरीय स्वच्छता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राय ने जय स्तम्भ चैक से हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया जो रणजीता स्डेडियम में सम्पन्न हुई। मैराथन दौड़ में कलेक्टर डाॅ. प्रियंका शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ श्री कुलदीप शर्मा एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर डाॅ. प्रियंका शुक्ला ने स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि महिलाएं अपनी भूमिका को समझें और स्वच्छ वातावरण तैयार करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से उनका और बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता व्यवहार से जुड़ा विषय है, इसलिए व्यवहार में परिवर्तन लाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने को कहा। जिला पंचायत सीईओ श्री कुलदीप शर्मा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छता के लिए जरूरी है कि बच्चों में स्वच्छ और स्वस्थ आदतों का विकास हो, यही बच्चे स्वच्छ आदतों को अपनाएंगे।

रैली निकालकर जागरूक करते बच्चे।

गांव-गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

पत्थलगांव | ़स्वच्छता अभियान को प्रत्येक नागरिक की दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए बुधवार को इस जनपद अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों की भागीदारी रही। ग्राम पंचायत के सचिव ने स्वच्छता अभियान को लेकर एक दिन पहले ही गांव गांव में सूचना दे दी थी। इस वजह अलग अलग मुहल्लों में लोगों ने साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।

ग्राम पंचायत खुंटापानी के सचिव अरूण कुमार शाह ने 5 गांवों में इस अभियान का आयोजन किया था। इस दौरान सफाई अभियान में गांव की महिला और पुरूषों ने अपनी भागीदारी दी। ग्राम पंचायत जोराडोल के सचिव नन्दलाल सिदार ने ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता से होने वाले लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। ग्राम पंचायत पाकरगांव में भी संदीप राज ने स्वच्छता अभियान का आयोजन किया था। जनपद के सीईओ भजन साय ने बताया कि ग्रामीणों में स्वच्छता अभियान को लेकर अब जगह जगह जागरूकता देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि यहंा की सभी ग्रामों में बुधवार को स्वच्छता रैली का भी आयोजन किया गया।



इसमें ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संदेष दिया गया।

खुंटापानी में ग्रामीणों ने चलाया स्वच्छता कार्यक्रम।

खबरें और भी हैं...