पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रैली निकाल कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

रैली निकाल कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को बगीचा के डीएवी स्कूल में स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता रैली निकाली। यह रैली स्कूल के पास के पंचायत में जाकर स्वच्छता के बारे में बताया। बच्चों ने नारे लगाते हुए संदेश दिया की उपयोग करो शौचालय का क्लीन सिटी ग्रीन सिटी स्वच्छता में ईश्वर का वास है। हमें अपना देश स्वच्छ बनाना है हमने यह सब मन में ठाना है। इस अवसर पर विद्यालय में स्वच्छता से संबंधित रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान पर दशम वर्ग की छात्रा प्रिंसी, नवम वर्ग की छात्रा प्रज्ञा पांडेय प्रथम स्थान, परी अग्रवाल आठवीं, द्वितीय स्थान, शिल्पा तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीसंत पांडे ने कहा सामाजिक परिस्थितियों को समुन्नत बनाने में स्वच्छता आत्मा का काम करती है।

स्वच्छता जागरूकता रैली निकालते डीएवी स्कूल के विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...