पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शक्ति एप से कार्यकर्ताओं को जोड़े: प्रदेशाध्यक्ष खान

शक्ति एप से कार्यकर्ताओं को जोड़े: प्रदेशाध्यक्ष खान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर

जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक कार्यकारिणी की बैठक जशपुर में हुई। इस बैठक में छग प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष शारिक रईस खान, प्रदेश सचिव इमरान हसन शामिल हुए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि 11 अप्रेल को लांच शक्ति एप में सदस्यों काे जोड़े ताकि सभी कार्यकर्ता सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष के जुड़ सकें। अल्पसंख्यक कार्यकारिणी मुस्लिम, क्रिश्चन, सिख व जैन का सहयोग प्रत्येक ब्लाक-नगर पंचायत, जिला कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस के बूथ स्तरीय अभियान चल रहा है, उसमें भी अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल किस्पाेट्टा ने जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य व सभी ब्लाक अध्यक्षों को निर्देश दिया कि सभी को एक दूसरे के साथ मिलकर कार्य करना है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला महामंत्री अल्पसंख्यक विभाग अजय टोप्पो, जिला कांग्रेस महामंत्री विनय भगत, जिला महामंत्री उर्मिला भगत, जिला महिला अध्यक्ष किरण कांति सिंह, जिला उपाध्यक्ष आफताब खान अल्पसंख्यक विभाग, जिला सचिव एंजलीना केरकेट्टा अल्पसंख्यक विभाग, युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष शहस्त्रांशु पाठक, जिला महिला प्रवक्ता गीतिका बड़ाइक, जिला सरपंच संघ के उपाध्यक्ष अभिनंद खलखो, कैथोलिक सभा के अध्यक्ष प्रदीप खेस, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्यारी कुजूर, अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष आशिफ खान, आबिल,आरिफ सहित अल्पसंख्यक विभाग के समस्त ब्लाक अध्यक्ष व पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...