ट्रेनिंग सेंटर की सुविधाओं की दी जानकारी
आरा में पेस ट्रेनिंग सेंटर में अभिभावक सम्मेलन रखा गया। आरा में संचालित व्यावसायिक कोर्स की युवाओं को जानकारी देने एवं पालकों को ट्रेनिंग सेंटर की सुख सुविधाओं से रूबरू करवाने अभिभावक सम्मेलन का आयोजन हुआ।
युवाओं के 2 माह प्रशिक्षण की कड़ी में पालको की अहम भूमिका एवंं जिम्मेदारी से अवगत करवाया गया। इस अभिभावक सम्मेलन में मुख्य अतिथि रामप्रताप सिंह, अध्यक्ष छग वनौषधि एव पादक बोर्ड थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओम प्रकाश साय, शारदा प्रधान और मंगल सिंह थे। अध्यक्षता दिनेश सारथी करेंगे। पेस सेन्टर के दिनेश सारथी ने पेस के बारे में जानकारी देते हुए बताया क छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम की शुरुआत दंतेवाड़ा से हुई एवं छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम पेस सेंटर हॉस्पिटैलिटी धमतरी से प्रारंभ किया गया।
शासकीय योजनाओं में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना का लाभ दिनों युवाओं को मिल रहा ह,वहीं छात्र मुकेश ने ट्रेनिंग लेकर प्लेसमेंट मिलने पर खुशी जतायी। इस अवसर पर जशपुर विकासखंड के आरा एवं आसपास के सरपंच , सचिव, रोजगार सहायक, ग्रामवासी एवं लगभग 140 अभिभावक उपस्थित रहे।
आयोजन
आरा के पेस ट्रेनिंग सेंटर में अभिभावक सम्मेलन में शामिल हुए परिजन और प्रशिक्षार्थी
अभिभावक सम्मेलन में सम्मान करते अतिथि।
संस्था के पहल को सराहा
अभिभावक सम्मेलन के मुख्य अतिथि मा. रामप्रताप सिंग ने कहाँ की जिले के युवाओं को कुछ कर दिखाने का बहुत अच्छा अवसर मिला हैं। इस व्यावसायिक प्रशिक्षण से युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं एवं रोजगार उपलब्ध किया जा रहा हैं।
पालकों ने ग्रुप में की विजिट
सम्मेलन के बाद पालकों ने समूह में क्लास विजिट की। साथ ही मूलभूत सुविधाओं से रूबरू हुये। हुए को सेंटर विजिट कर कोर्स की विस्तृत जानकारी सेंटर हेड सुभाष डोंगरे एवं स्टाफ ने दी। इस अवसर पर प्रतिभावान स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट वितरण किया गया।
एवं ऑफ़र लेटर वितरण किये।