सहायक भौमिकीविद व खनिज निरीक्षक, आवेदन 26 तक
सहायक भौमिकीविद व खनिज निरीक्षक, आवेदन 26 तक
जशपुर | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक भौमिकीविद और खनिज निरीक्षक के 40 खाली पदों के लिए परीक्षा लिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 26 मई तक कर सकते हैं। परीक्षा दो चरणों में होगी। पीएससी की ओर से सहायक भौमिकीविद के 9 और खनिज निरीक्षक के 31 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा शुल्क डेबिट-क्रेडिट कार्ड के साथ ही चालान से कैश भी जमा किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में किसी भी तरह की गलती होती है तो उसे 29 मई से 4 जून तक सुधारा जा सकता है।