पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सफाई के लिए सौ घंटे काम करने पर मिलेंगे दो अंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ भारत अभियान को केंद्र सरकार ने कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल कर दिया है। हालांकि इसे ऐच्छिक रखा गया है। सरकार ने कॉलेजों में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थियों को 2 क्रेडिट अंक देने का फैसला किया है। ये अंक सरकारी नौकरी के लिए दी जाने वाली परीक्षा में एनसीसी, खेल, एनएसएस प्रोग्राम में शामिल होने पर मिलने वाले प्रोत्साहन अंकों की तरह ही मिलेंगे।

इस संबंध में कॉलेजों के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बीआर नायडू ने सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर में बताया गया है कि गर्मी छुट्टी के दौरान गांवों में स्वच्छता से जुड़े कार्यों में जोड़ने एवं स्वच्छता कार्यक्रमों में प्रभावी भागीदारी निश्चित करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस योजना को लागू किया है। स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 31 जुलाई 2018 तक की अवधि तक रहेगा। इस स्वच्छता कार्यक्रम के तहत छात्रों को स्वयं किसी गांव का चयन करना होगा। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को 100 घंटे की कार्य योजना तैयार कर स्वच्छता संबंधी कार्य करना होंगे।

ऐसा करने वाले छात्रों को मूल्यांकन के बाद 2 क्रेडिट अंक का भी प्रावधान किया गया है। ये पूरी इंटर्नशिप एनएसएस के माध्यम से होगी।

कार्य योजना के ये होंगे विषय

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना।

स्वच्छता मेला, गीत, नृत्य का आयोजन करना।

सफाई के प्रति सकारात्मक नजरिया पैदा करने के लिए घर-घर दस्तक कार्यक्रम करना।

पंचायत व सार्वजनिक स्थलों पर वाल पेटिंग करना।

स्वच्छता के लिए निगरानी समिति गठित करना।

सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जोड़कर स्वच्छ भारत फिल्म दिखाना।

गांवों में बायोगैस संयंत्र की स्थापना के लिए पंचायतों की योजना तैयार करने मे मदद करना।

खबरें और भी हैं...