पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • नए सत्र से स्कूलों में स्पोर्ट्स टीचर रोज लेंगे फिजिकल एजुकेशन की क्लास

नए सत्र से स्कूलों में स्पोर्ट्स टीचर रोज लेंगे फिजिकल एजुकेशन की क्लास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स में शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने सीबीएसई स्कूलोंमें नए स्तर पर क्लास शुरू की जाएंगी।

इसमें स्पोर्ट्स के एक्सपर्ट छात्र-छात्राओं के लिए रोजाना एक फिजीकल एजुकेशन का पीरियड लेंगे। इसमें विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल पर भी जोर दिया जाएगा। क्लास रूम टीचिंग के बाद छात्र-छात्राओं को खेल मैदान पर भी जाना होगा। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने शारीरिक शिक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अंतर्गत स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्र-छात्राओं के लिए शारीरिक शिक्षा की कक्षा नियमित रूप से लगाएं। सीबीएसई की आब्जर्वर विभा झा कहती है, सीबीएसई की इस पहल से छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरेगी। इससे उन्हें काफी फायदा होगा।

खबरें और भी हैं...