इग्नू में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी
जशपुरनगर | इग्नू में जुलाई 2018 के लिए होने वाली एडमिशन प्रक्रिया में फार्म आनलाइन ही जमा किया जाएगा। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यू्निवर्सिटी (इग्नू) में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी अब 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इग्नू के वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डाॅट इग्नू डाॅट एसी डाॅट इन पर अवलोकन कर सकते हैं।