पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लोकार्पण... बोरवेल पंप लगा, नया बाजार बस्ती में 300 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकार्पण... बोरवेल पंप लगा, नया बाजार बस्ती में 300 से अधिक परिवारों की पेजयल समस्या होगी दूर

राउरकेला | नयाबाजार बस्ती में पानी को दूर करने के लिए सांसद कोष से 6 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बोरवेल लगाया गया। इससे बस्ती के 300 से अधिक परिवारों की पेयजल समस्या दूर होगी। बुधवार को सांसद व केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम के बोरवेल का लोकार्पण किया। नए बोरवेल को पाइप लाइन से जोड़कर करीब 25 स्टैंड पोस्ट के जरिए घरों तक पानी पहुंचाने का प्रबंध किया गया है। लोकार्पण करते हुए मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विकास को तवज्जो दे रही है। अमृत योजना में हर घर तक पानी पहुंचाने, गरीबों को 5 लाख रुपए तक चिकित्सा सुविधा, प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष जगबंधु बेहरा, पूर्व नगरपाल निहार राय, पूर्व पार्षद पार्थसारथी दास, नीलकंठ परिडा, भूगोल पात्र, संजय दुबे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आयोजन... आरएससीएल देगा रोटरी पार्क को नया रूप

राउरकेला | राउरकेला स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा सिविल टाउनशिप स्थित रोटरी पार्क को संवारने का जिम्मा लिया गया है। इसे लेकर नागरिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी पार्क को विकसित करने के लिए होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम में बताया गया कि पार्क में बच्चों के खेलने का अलग स्थान, थेमाटिक लॉन, ओपन जिम, गजबो, ओपन एयर थियेटर, स्पेल्स पूल, हाई इन माउंट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आरएससीएल के इंजीनियरों की ओर से नक्शा के माध्यम से जानकारी दी गई। वहीं काम चलने तक पार्क के बंद होने की जानकारी दी गई। बैठक में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के विशेष निदेशक भगवान पति, उप-कार्यकारी अभियंता मीनकेतन साहू, सहायक कार्यकारी अभियंता खीरोद पाणिग्राही, अक्षय कुमार स्वांई सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

प्रशिक्षण... 21 ठेका श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

राउरकेला | राउरकेला इस्पात संयंत्र की ओर से ठेका श्रमिकों को जागरूक करने के लिए दक्ष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें संयंत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत 21 ठेका श्रमिकों को शामिल किया गया। दक्ष कार्यक्रम का उद्देश्य ठेका श्रमिकों को सुरक्षा पहलुओं के प्रति जागरूक करना और उनके कौशल को और अधिक विकसित करना था। सामान्य विषय जैसे आत्मविश्वास, पारस्परिक संबंध, अनुशासन, कार्यपद्धति एवं परिस्थितियों, एसओपी, एसएमपी, दलगत कार्य, कल्याणकारी सुविधाओं और विभिन्न प्रेरक योजनाओं को भी शामिल किया गया था। उप महाप्रबंधक एचआरडी एच पति, एचआरडीसी के वरिष्ठ इंस्ट्रक्टर एचसी पंडा ने इस कार्यक्रम का संचालन किया। दक्ष कार्यक्रम संयंत्र में महीने में दो बार आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन... समर कैंप में 100 बच्चे सीख रहे क्रिकेट

राउरकेला | राउरकेला स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन द्वारा सेक्टर-6 स्थित आरएसए कार्यालय स्थित मैदान में समर कैंप शुरू किया गया है।

आरएसए के अध्यक्ष मिहिर राय की देखरेख में आयोजित इस कैंप में करीब 100 बालक व बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह शिविर 28 मई तक चलेगा। कैंप में शामिल बच्चों को बैटिंग, बॉलिंग व फिल्डिंग का प्रशिक्षण देने समेत योग की शिक्षा देने समेत हेल्थ चेकअप की भी व्यवस्था की गई है। कैंप में रणजी खिलाड़ी नटराज बेहरा, विकास पति समेत पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी शोभन डे द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने के लिए राउरकेला के विभिन्न सेक्टरों समेत सिविल टाउनशिप, छेंड कॉलोनी, वेदव्यास, कलुंगा, कांसबाहाल से भी प्रशिक्षार्थी पहुंच रहे हैं।

इस कॉलम के लिए आप भी हमें खबर, आयोजन की जानकारी और फोटो भेज सकते हैं। हमारा वाट्सएप नंबर जशपुर : 8103583454

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...