पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • राज्य सरकार ने श्रमिकों के लिए योग्यता अनुसार तय किया उनका मेहनताना

राज्य सरकार ने श्रमिकों के लिए योग्यता अनुसार तय किया उनका मेहनताना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुर नगर | राज्य सरकार के श्रम विभाग ने नए वित्तीय वर्ष में श्रमिकों के लिए मजदूरी दर तय कर दिया है। यह दर 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक लागू रहेगी। कृषि, उद्योग और सरकारी विभागों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए यह दरें अलग-अगल हैं।

श्रमिकों को अ, ब और स की श्रेणी में रखा गया है, साथ ही अ श्रेणी में राज्य के सभी औद्योगिक क्षेत्र व औद्योगिक विकास केंद्र, कारखाना अधिनियम के तहत जहां 300 या इससे अधिक श्रमिक काम करने की अनुमति ली गई है इसके अलावा सभी क्षेत्र स श्रेणी के श्रमिक समूह में आते हैं। मजदूरी की श्रेणी तय होने से श्रमिकों को मेहनत के अनुसार ही पारिश्रमिक मिल सकेगा।

नई दरें इस तरह है

अकुशल मजदूरों समूह के अंतर्गत

अ श्रेणी के तहत Rs.8,620 मासिक

ब श्रेणी के िलए Rs.8,380 मासिक

स श्रेणी के लिए Rs.8,100 मासिक

अर्द्धकुशल श्रमिक समूह के अंतर्गत

अ श्रेणी के लिए Rs.9,270 मासिक

ब श्रेणी के लिए Rs.9,010 मासिक

स श्रेणी के लिए Rs.8750 मासिक

कुशल श्रमिक के समूह के अंतर्गत

अ श्रेणी के लिए ‌Rs.10,050 मासिक

ब श्रेणी के लिए Rs.9,790 मासिक

स श्रेणी के लिए Rs.9,530 मासिक

उच्च कुशल मजदूर समूह के अंतर्गत

अ श्रेणी के लिए 10,830 रुपए मासिक,

ब श्रेणी के लिए 10,570 रुपए मासिक

स श्रेणी के लिए 10,310 रुपए मासिक

नए दर से राहत: पारिश्रमिक बढ़ने से महंगाई से मजदूरों को कुद राहत मिलेगी।

खबरें और भी हैं...