पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • तेज रफ्तार मार्शल की टक्कर से बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर मौत

तेज रफ्तार मार्शल की टक्कर से बाइक चालक युवक की घटनास्थल पर मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोस्त को लेने भभरी से जा रहे युवक की बाइक को बघिमा चौक के पास तेज गति से आ रही मार्शल ने टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर युवक की मौत हो गई। घटना जशपुर थाना क्षेत्र के बघिमा की है।

शनिवार की शाम लगभग 8 बजे सेराफिनुस ने जशपुर से बघिम में रह रहे दिनेश एवं दिलीप को फाेन किया और उसे लेने के लिए आने कहा। दिलीप उसे लेने के लिए बाइक पर भभरी से पहले निकला। उसके बाद सितेंद्र और दिनेश निकले। जशपुर आते समय दोनों को बघिमा चौक से थोड़ी दूरी पर ही मार्शल और बाइक की टक्कर होने की जानकारी मिली जल्दबाजी में वे बिना रूके जुरगुम तक निकल गए। जब लौटकर बघिमा पहुंचे तो देखा कि दिलीप की बाइक को मार्शल क्रमांक सीजी 15 जेडी 1353 के चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दिलीप को गंभीर चोटें आई थी और बेहोशी की हालत में वह सड़क पर ही पड़ा था। बाइक मार्शल के नीचे दबी हुई थी। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जांच के बाद डाक्टरों ने दिलीप को मृत घाेषित कर दिया।

सूचना पर पुलिस ने धारा 304 ए में मामला दर्ज कर लिया है।

तेज गति बनी दुर्घटना का कारण

शनिवार की रात 8 बजे इस घटना में दुर्घटना का कारण मार्शल की तेज गति थी। एक ओर जहां मार्शल को उसका चालक तेज गति से चला रहा था,जिससे की वह बाइक के सामने आने पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...