पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साहीडांड एनीकट तैयार अब रबी भी लेंगे किसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनीकट पिकनिक के लिए उपयुक्त स्थल बन गया है। इस नदी में एनीकट के नीचे की तरफ नदी के छोटे बड़े चट्टान का नजारा बहुत ही सुंदर लग रहा है। डेम में पानी भर जाने से वहां की हरियाली लोगों को आकर्षित कर रही है। नदी के दोनों तरफ चबूतरा, छोटे बड़े छपरी बना देने पर यह क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना सकता है।

जीर्णोद्धार की उठी मांग

डेम के किनारे अगर नहाने के लिए निर्मला घाट का निर्माण करा दिया जाए तो छोटे बड़े सभी लोगों को नहाने के लिए सुविधा हो सकेगी। साथ ही अगर डेम के पार पंडरीपानी तरफ रोड का निर्माण हो जाता है तो रनपुर, कुनकुरी जाने के लिए भी बरसात के मौसम में लगभग 10 किलोमीटर तक का लंबा रास्ता तय करने में लोगों को राहत मिल सकेगी।

सूखे बोर बोरिंग में भी आया पानी. वाटर लेवल गिरने से क्षेत्र में कई बोर एवं बोरिंग सूख गए थे। एनीकट बनने के बाद पानी जमा होने से क्षेत्र का जल स्तर बढ़ा और सूख चुके बोर में दुबारा पानी आ गया। ऐसे में लोगों की पानी की समस्या दूर हो गई है।

खबरें और भी हैं...