पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • जरहाडीह में बनेगा सब स्टेशन, 80 हजार परिवारों को मिलेगी बिजली

जरहाडीह में बनेगा सब स्टेशन, 80 हजार परिवारों को मिलेगी बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अविभाजित सरगुजा में बलरामपुर जिले से मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की विकास यात्रा का आगाज शनिवार को हुआ। पहले जरहाडीह फिर जिला मुख्यालय बलरामपुर, दोनों सभाओं में सीएम ने अब तक कराए गए विकास के नाम पर लोगों से फिर से सत्ता के लिए आशीर्वाद मांगा।

सभा में कांग्रेस पर तीखे वार भी किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन दिनों राज्य में विकास तलाशने का नाटक कर रही है और हम तो विकास करते जा रहे हैं। कांग्रेसियों को विकास देखना है तो बलरामपुर आकर देखें जहां पंचायत को जिला बना दिया गया। उन्होंने इलाके में एक सब स्टेशन के निर्माण सहित चार घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिले में बिजली से वंचित 80 हजार परिवारों को अगले छह महीने के भीतर इस सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए काम शुरू हो गया है। बलरामपुर से 20 किमी दूर जरहाडीह में दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की पहली सभा हुई। वे जशपुर जिले के कांसाबेल से हेलीकॉप्टर से सीधे यहां पहुंचे थे। मौसम खुला होने के कारण तेज धूप थी। यहां डा. सिंह ने विकास के नाम पर जहां चौथी बार सत्ता के लिए फिर मौका दिए जाने का आशीर्वाद मांगा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने नगर पालिका परिषद की मांगों पर कहा इनका परीक्षण करा स्वीकृति दी जाएगी। खैरवार समाज द्वारा की गई मांग पर कहा सामुदायिक भवन के लिए जगह उपलब्ध होने पर 10 लाख देंगे। वहीं नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा संग्रहण कार्य के लिए तीन महिला स्व सहायता समूहों को पंजीयन प्रमाण पत्र का वितरण किया।

जरहाडीह में की चार बड़ी घोषणाएं

लो वोल्टेज की समस्या के चलते बलरामपुर व चांदो के बीच एक सब स्टेशन का निर्माण

मार समाज के लोगों के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख

मंगल भवन निर्माण के लिए 8 लाख रुपए

सीसी रोड बनाने 10 लाख की स्वीकृति

खबरें और भी हैं...