पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • 58 गांवों में खंभे से बिजली सप्लाई में हो रही थी मुश्किल, इसलिए लगा रहे सोलर प्लांट

58 गांवों में खंभे से बिजली सप्लाई में हो रही थी मुश्किल, इसलिए लगा रहे सोलर प्लांट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रेडा विभाग जिले के 58 पहुंचविहीन गांवों में सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे हैं। सभी घरों में 2 सीएफएल व स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। इसके रखरखाव के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास से प्रशिक्षण प्राप्त किए गांव के ही युवकों को प्रतिमाह 7 हजार से 12 हजार तक की मासिक वेतन नियुक्ति दी जा रही है।

क्रेडा विभाग के अधिकारी ने बताया कि पावर प्लांट का संचालन एवं रखरखाव के लिए 13 क्लस्टरों में आवंटित किया गया है। इसमें से कलिया-1 एवं कलिया-2 में एक-एक क्लस्टर तकनीशियन एवं हेल्पर नियुक्त किया गया है। क्लस्टर कलिया-1 एवं 2 में ग्राम- कलिया, ताम्बाकछार, गयलुंगा, बुटूंगा, जबला, समदुरा, जामपानी, राजपुर, रंगपुर, डूमरपानी, कुरहाटिपना, एवं सिहारडांड़ आते है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण देकर क्लस्टर तकनीशियन एवं हेल्पर के पद पर रेयाज अंसारी, वीरेंद्र लकड़ा एवं प्रदीप एक्का को सोलर सिस्टम का संचालन संधारण एवं रखरखाव कार्य के लिए नियुक्त किया गया है। रेयाज अंसारी (तकनीशियन) एवं प्रदीप एक्का को मासिक 12 हजार रुपए एवं विरेन्द्र लकड़ा, सेराज अंसारी, सिरजू बसोड़, हीराधर पैंकरा, जागेश्वर राम, विनोद सिंह (हेल्पर) को मासिक 7 हजार 300 रुपए की राशि दी जा रही है।

खबरें और भी हैं...