नगर पालिका ढाई साल में भी साढ़े तीन किलोमीटर लंबे गौरवपथ का निर्माण पूरा नहीं होने पर युवा मजदूर कांग्रेस ने रविवार को रणजीता स्टेडियम चौक के पास धरना प्रदर्शन किया। युवा इंटक के जिलाध्यक्ष सूरज चौरसिया ने बताया कि उन्नत गौरव पथ के निर्माण में लापरवाही और मनमानी चरम पर पहुंच गई है।
प्रदेश सरकार ने 8 करोड़ रुपए ने गौरव पथ का निर्माण के लिए दिया था पर भाजपा नेताओं के संरक्षण में उन्नत गौरव पथ ठेकेदार की मनमानी का शिकार हो कर रहा गया है। निर्माण में देरी होने से ढाई साल से अधिक समय से जनता सड़क के चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्ढों से परेशान हो रही है, पर अधिकारी और भाजपा के जनप्रतिनिधि आंख मूंदे हुए है। अधिकारियों ने नगर पालिका द्वारा ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाई के लिए लिखे पत्र को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। भाजपा नेताओं के राजनीतिक संरक्षण की वजह से दबंगई पर उतरे ठेकेदार अधिकारियों की बात सुनने को तैयार नहीं है। हर बार नया बहाना बनाकर निर्माण कार्य रोक दिया जा रहा है। उन्होंनें कहा कि अब चूंकि 7 जून को विकास यात्रा है। ऐसे में दुलदुला से जशपुर तक मुख्यमंत्री के रोड शो को देखते हुए गौरवपथ को पूरा कराने का प्रयास शुरू हो गया पर इतने समय तक जनता को हुई परेशानी से किसी को कोई लेना देना नहीं है।
गौरव पथ निर्माण की धीमी रफ्तार के दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते लोग।