जशपुरनगर | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने री-रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दी है। री-रजिस्ट्रेशन अगले सेमेस्टर में प्रोग्राम में एनरॉल होने के लिए होता है। जो स्टूडेंट्स यूजी और पीजी प्रोग्राम के लिए एनरॉल हैं, वे अगले सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 31 मई तक इसका प्रोसेस चलेगा।