जशपुरनगर | जिले में भी लगातार पेड़ कटने के कारण तापमान हर साल एक डिग्री बढ़ रहा है। नेशनल हाइवे बनाने के लिए 110 किलोमीटर के फासले में 11 हजार छोटे-बड़े पेड़ काट दिए गए है। ऐसे में अब गर्मी के दिनों में लोगों को आसानी से पेड़ों की छाया नसीब नहीं हो रही है। शनिवार को कांसाबेल का तापमान 40 डिग्री के आसपास था। मुख्यमंत्री का रोड शो और उन्हें सुनने के लिए सभास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। ऐसे में जगह कम पड़ी तो लोग आसपास छायादार जगह ढूंढने लगे। स्टेडियम के बाहर एक आम का पेड़ नजर आया तो दो सौ से ज्यादा लोग वहीं खड़े हो गए।
एनएच निर्माण के लिए 11 हजार पेड़ काटे, अब पेड़ों की छाया नहीं हो रही नसीब सीएम के सभास्थल में जगह नहीं मिली तो एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए लोग