पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • 2 जगह गिरी गाज, सामुदायिक भवन में 6 महिलाएं तो तेंदपाठ में दो घायल

2 जगह गिरी गाज, सामुदायिक भवन में 6 महिलाएं तो तेंदपाठ में दो घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार की दोपहर अचानक मौसम बदला और बारिश होने लगी। इसी दौरान दो जगह गाज गिरी पहली घटना में सामुदायिक भवन में जहां छह महिलाएं घायल हो गई वहीं दूसरी घटना में एक महिला और बच्ची झुलस गई। यहां गाज की चपेट में आने से तीन मवेशी भी मारे गए।

पहली घटना में गाज कंवर समाज के ढर्रूड़ाड के सामुदायिक भवन में गिरी। वहां समाज का क्षेत्रीय सम्मेलन चल रहा था। रविवार की दोपहर अचानक मौसम खराब हो जाने के बाद खाना खाते वक्त सामुदायिक भवन के अंदर गाज गिरी। इससे छह महिलाएं घायल हो गई। उनमें दो महिला बेहोश हो गई तथा एक बच्चे के एक साइड का हाथ सूना हो गया। घायल महिला व बच्चो को मौके पर उपस्थित पूर्व कमिश्नर एमएस. पैकरा ने कुनकुरी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों महिला एवं बच्चा की हालत खतरे से बाहर है। दोनों महिला सास बहू है तथा सूजीबहार के श्याम पैकरा के परिवार की है। जिस वक्त भवन में गाज गिरा उस वक्त वहां लगभग डेढ़ सौ महिला पुरुष व बच्चे हाल में उपस्थित थे। घोलेग में भी एक महिला गाज के चपेट में आ जाने से घायल हो गई जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

आकाशीय गाज गिरने की दूसरी घटना पंड्रापाठ के तेंदपाठ क्षेत्र में भी हुई। यहां बिजली की चपेट में आने से पेड़ के नीचे बारिश से बच रहे 2 बैल व 1 गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। घटना में मृत 2 बैल 1 पहाड़ी कोरवा का तथा गाय प्रेम यादव की बताई जा रही है। घटना की सूचना पशु मालिकों ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासन व पुलिस को दी है।

जिला अस्पताल में बच्ची भर्ती।

खबरें और भी हैं...