पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • आयोजन... इनर व्हील क्लब संबलपुर हैंडलूम सीटी सम्मानित, योग से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

आयोजन... इनर व्हील क्लब संबलपुर हैंडलूम सीटी सम्मानित, योग से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयोजन... इनर व्हील क्लब संबलपुर हैंडलूम सीटी सम्मानित, योग से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

बागड़िही | ओडिशा राज्य के संबलपुर जिला के हीराकुद कालोनी स्थित पतंजलि योग केंद्र के द्वारा नवम वार्षिक उत्सव मनाया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मेंे डॉ दीप्ति बाला पट्टनायक, संबलपुर रोटरी क्लब के श्याम सुंदर लाठ, पतंजलि के सदस्य डॉ क्षिरोधर नायक, ग्रेटर सम्बलपुर के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, रमेश केडिया मौजूद थे। राज्य महिला प्रभारी जे. गिरीजा देवी की अध्यक्षता में 20 मई रविवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे योग के द्वारा किया गया, 7 बजे सभा का आयोजन हुआ, इस अवसर पर इनर व्हील क्लब संबलपुर हैंडलूम सीटी को सम्मानित किया गया।

जन कल्याण कार्यक्रम के दौरान मोनालिसा पाढी के द्वारा गरीब महिला रीता नाथ व उनके पुत्र शिव नाथ को अनुदान दिया, कार्यक्रम मेंे अरूण बिहारी, पद्मिनी मुण्डा, अशोक महापात्र व प्रशान्त मेहेर ने सहयोग दिया।

संस्था... सेवाभावी संगठन आंखी ने एसटीआइ चौक पर शिविर लगाकर बांटा शरबत

राउरकेला | सेवाभावी संगठन आंखी की ओर से एसटीआइ चौक में शिविर लगाकर जहां राहगीरों के बीच दही शरबत बांटा गया, वहीं मानसिक की हजामत बनाकर नहालने के बाद नए कपड़े पहनाए गए एवं उसका इलाज कराया। आंखी के अध्यक्ष अविनाश शुक्ला की अगुवाई में आंखी के कार्यकर्ताओं ने सुबह एसटीआइ चौक में शिविर लगाया। इसमें उपाध्यक्ष निर्मल पाल, सचिव अनिल महंती, कोषाध्यक्ष चिन्मय सामल, मुस्ताफा खान, अफरोज खान, इमरान खान, देवज्योति, विशाल नायर, रुद्र नारायण स्वाईं, अनीष साहू, सुबोध कंसारी, विश्वरंजन साहू, शुभम महंती, श्रीकांत साहू, मानस जेना आदि लोग मौजूद थे।

आयोजन... तृतीय अखिल भारतीय आदिवासी

नाटक और नृत्य महोत्सव का उद्घाटन किया

राउरकेला | आरएसपी व स्पंदन की सहभागिता में तृतीय अखिल भारतीय आदिवासी नाटक व नृत्य महोत्सव का उद्घाटन किया गया। सिविक सेंटर में आयोजित इस महोत्सव के पहले दिन सारना नव युवक संघ, राउरकेला की ओर से सादरी भाषा में नाटक ‘आदिम गाछ’ का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद की अध्यक्ष इमा एक्का ने किया। स्पंदन के अध्यक्ष प्रकाशचंद्र दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महासचिव डॉ. समर मुदाली ने इस महोत्सव के बारे में जानकारी दी।

इस कॉलम के लिए आप भी हमें खबर, आयोजन की जानकारी और फोटो भेज सकते हैं। हमारा वाट्सएप नंबर जशपुर : 8103583454

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...