जशपुर की बेटी शशि जैन ने उत्तरप्रदेश के अमरोहा में वर्ष 2017 के दिसंबर में हुए नगरीय चुनाव में शशि जैन भाजपा के तरफ से चुनाव लड़ीं और भारी अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर चुनाव में विजयी हुई। चुनाव में विजयी होने के बाद 13 दिसंबर को नपा परिषद अमरोहा में पद व गोपनीयता की शपथ ली।
इसके बाद जशपुर में सोमवार को पहली बार आगमन हुआ। नगर आगमन पर नगरवासियों ने उनका ढोल नगाड़े के साथ स्वागत कर उनके गृह निवास लाया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के सचिव पवन जैन ने कहा कि समाज के लोग हर जगह अपना पहचान बना रहे हैं। समाज के साथ साथ जशपुर की बिटिया अमरोहा में नपा के चुनाव में निर्वाचित हुई। निश्चित ही समाज का नाम देश भर में आगे बढ़ा है। शशि जैन ने कहा कि अमरोहा नगरपालिका का चुनाव बहुत ही कठिन था, जहां सामाजिक समीकरण में हिन्दू समुदाय को जीत नहीं मिली थी। मुस्लिम बाहुल्य समुदाय होने के कारण यहां भाजपा को जीत नहीं मिलती थी। 28 साल बाद हिन्दू अध्यक्ष वहां पदस्थ हुए है और जो जिम्मेदारी अब उन्हें मिली है उसका पुरे ईमानदारी से निर्वाहन करेंगी। विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ काम करने की योजना बना अभी वे कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान अतुल जैन पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका अमरोहा ने बताया कि उत्तरप्रदेश में सबसे चुनौतीपूर्ण जगह है। जहां अथक मेहनत व लग्न से जीत शशि को मिली है। आगामी चुनाव में दुबारा अध्यक्ष के पद में रिपीट करने की योजना अभी से वहां के लोगों ने बनाया है। इस अवसर पर हनुमान प्रसाद जैन, धीरेंद्र जैन सहित उनका पूरा परिवार, सुबोध जैन, मनोज जैन, डिम्पल जैन, संजय जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा प्रधान, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, स्मिता जैन, रमा ताम्रकार, सज्जू खान सहित भारी संख्या में नगरवासी एवं जैन समाज के लोग सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
उपलब्धि
शहर की बेटी का उत्तरप्रदेश के अमरोहा में नगरीय निकाय चुनाव को जीतने के बाद नगर आने पर जैन समाज के लोगों ने किया सम्मान
ढोल नगाड़ों के बीच किया सम्मान
शशि जैन का स्वागत करते समाज की महिलाएं।
राज्यमंत्री ने भी किया जशपुर की बेटी का स्वागत
राज्यमंत्री कृष्णकुमार राय ने भी जशपुर की बेटी का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्री राय ने कहा कि अत्यंत ही गर्व की बात है कि जशपुर की बेटी ने ऐसे जगह में जीत दर्ज की है जहां से जीतना काफी मुश्किल था। शशि जैन अभी राजनीति में प्रवेश कर चुकी हैं, राजनीति के शिखर में प्रवेश कर जनहित में अपना पूर्ण योगदान देते हुए जनता का विश्वास जीतें। महिला मंडल एवम ओल्ड इज़ गोल्ड समिति की ओर से महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर शशि जैन एवम अतुल जैन का स्वागत किया गया।