कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 10.30 बजे से समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विकास यात्रा के अगले चरण के बारे में समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित तैयारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सीईओ कुलदीप शर्मा और वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने भी अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ. शुक्ला ने सितम्बर-अक्टूबर तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने स्वाइल हेल्थ कार्ड के लंबित भुगतान को जल्द से जल्द निपटाने कहा है। डाॅ. शुक्ला ने नल जल योजना की समीक्षा के दौरान सभी नल-जल योजना को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए। साथ ही उन्होंने सोलरपंप की स्थाई प्रगति की जानकारी भी ली। इसके अलावा सभी विभाग प्रमुखों ने अपने-अपने विभाग की जानकारी कलेक्टर डाॅ. शुक्ला को दी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत कुलदीप शर्मा, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर आई.एल ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर आरएस तिवारी, सभी एसडीएम, सीइ्रओ, विभागीय अधिकारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान प्रशासनिक अफसरों को निर्देश देतीं कलेक्टर।