राज्य खेल अलंकरणों के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक
राज्य खेल अलंकरणों के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक
जशपुरनगर | खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने विभिन्न खेल अलंकरणों के लिए इस महीने की 30 तारीख तक आवेदन मंगाए गए है। खेल विभाग की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जा सकते हैं। फार्म भरने के बाद इसका प्रिंट निकालकर आवेदक अभिलेखों के साथ हार्डकॉपी जिले के खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 30 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं।