ऑनलाइन खरीद सकेंगे एनसीईआरटी की किताबें
ऑनलाइन खरीद सकेंगे एनसीईआरटी की किताबें
जशपुरनगर| नए शिक्षा सत्र के लिए किताबें खरीदने अब दुकानों का चक्कर काटना नहीं पड़ेगा। एनसीईआरटी की किताबों को घर बैठे आॅनलाइन आॅर्डर कर मंगाया जा सकता है। एनसीईआरटी ने वेब पोर्टल लांच किया है। इसमें विषय की किताबों को सीधे आर्डर किया जा सकता है। ऑनलाइन खरीदी पर किताबों की कीमत बाजार से कम भी रहेगी।