- Hindi News
- National
- सुरेशपुर मामले में कार्रवाई के बाद माहौल सामान्य, गांव में अब भी पुलिस है तैनात
सुरेशपुर मामले में कार्रवाई के बाद माहौल सामान्य, गांव में अब भी पुलिस है तैनात
जशपुरनगर । पत्थलगांव के सुरेशपुर गांव में युवक द्वारा मन्दिर में शिवलिंग को तोड़ने की घटना के बाद गांव में दूसरे दिन भी भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। सुरेशपुर के मंदिर में शिवलिंग तोड़ने की घटना के बाद गांव में तनाव पैदा हो गया था जिसके बाद से पूरे मामले को लेकर पुलिस सतर्क है। ग्रामीणों को शांति बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार का सामाजिक सौहार्द न बिगड़ सके। आरोपी को पुलिस ने घटना के बाद तत्काल गिरफ्तारकर लिया था। इससे माहौल अब लगभग सामान्य है। एक दिन पहले मौके का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक और पुलिस के अफसर भी मौके पर पहुंचे थे।
विभिन्न धाराओं के तहत हुई कार्रवाई पूरे मामले में कार्रवाई करने वाले विवेचक एसआई वंशनारायण शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 294,506,323,153क,295 क के तहत अपराध कायम कर लिया गया है जिसे जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे मामले में समाज के लोगों से बात कर तनाव भी शांत कर लिया गया है जिसके लिए पुलिस हर मोर्चे पर सतर्क है ।
बजरंग दल ने भी जताई आपत्ति:भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप जूदेव की घटना के बाद कड़ी आपत्ति जताये जाने के बाद सरगुजा बजरंग दल के जिला संयोजक अनिरुद्ध मिश्रा ने भी पूरे मुद्दे पर सवाल खड़े किए हैं उन्होंने कहा कि धार्मिक सदभावना से जुड़े ऐसे मामले में इस प्रकार की घटना बर्दास्त नही की जावेगी । पुलिस से मांग की है कि समाज मे ऐसे कृत्य करने वालों को बख्शा नही जाना चाहिए ।
गांव में तैनात पुलिस।