दो दिन बाद खुले बैंक, एटीएम में आए पैसे तो लग गई लंबी कतार
जशपुरनगर | सोमवार को रुपए निकालने के लिए नगर के एटीएम में लंबी लाइन लगी रही। नगर के देना बैंक, पीएनबी बैंक सहित एसबीआई के एटीएम में दिनभर लाइन लगी रही। पाठक कालोनी एटीएम में भी कुछ ऐसा ही नजारा था। लोगों की भीड़ के मद्देनजर बैंक ने कैश वैन की सहायता से एटीएम में पैसा डालते रहे, जिससे की उपभोक्ताओं को कैश मिलता रहा।