पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पारा 390c पर पहुंचा, दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हुआ

पारा 390c पर पहुंचा, दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुर का तापमान अब 35 डिग्री के पार पहुंच रहा है। तेज धूप ने लोगोें के जीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। गर्मी का असर इस कदर है कि दोपहर में पैदल चलने वालों की संख्या कम और वाहनों की संख्या अधिक हो गई है। जरूरी कार्य से ही लोग दोपहर में निकलना मुनासिब समझ रहे है।

धूप और गर्मी से बचने के लिए लड़कियां जहां चेहरे व हाथों को अोढ़नी से ढंककर घर से बाहर निकल रही है, वहीं लड़के गर्मी से बचने के लिए गमछे का सहारा ले रहे है। पिछले छह दिनों से लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सुबह 10 बजे से ही तीखी धूप का असर शुरू हो जा रहा है। तापमान को देखे तो साेमवार को नगर का अधिकतम तापमान 39.21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री था।

मौसम

सुबह 10 बजे से तपाया सूर्य ने, अगले सप्ताह हल्के बादल छाए रहने के आसार, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाएगा

गर्मी में क्या न करें

गर्मी के मौसम में खुली धूप में सिर को ढंक कर चलें नंगे पांव न चलें।

तेज धूप हो तो घर से खाली पेट न निकले, जरूरी हो तो एक गिलास पानी पी कर निकलें।

कूलर या एसी से निकल कर तुरंत धूप मे न जाएं। बाहर धूप से आकर सीधे एसी या कूलर में न बैठें।

ऐसे कपड़े न पहने जिनसे धूप सीधे आपकी त्वचा में पड़ती हो, हाफ बांह वाले कपड़े नहीं पहने।

एक सप्ताह में तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

36.220

11 अप्रैल

गन्ना रस और तरबूज की बिक्री बढ़ी. नगर में लगातार बढ़ रही गर्मी से नगर में कई जगह ठेले पर गन्ने रस बेचने वाले नजर आने लगे हैं। लगातार बढती गर्मी से गन्ने रस और रसीले फलों जैसे की तरबूज और अंगूर की बिक्री बढ़ गई है। गर्मी के कारण सूख रहे हलक को शांत करने के लिए लोग इनका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।

35.220

12 अप्रैल

36.210

13 अप्रैल

37.240

14 अप्रैल

38.220

15 अप्रैल

39.210

16 अप्रैल

आगामी सप्ताह भर में 42.85 डिग्री तक पहुंचेगी जिले की तापमान

सोमवार की दोपहर को लोगों ने बढ़ी हुई गर्मी महसूस किया। अब चूंकि गर्मी बढ़ने लगी है,इसलिए आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। नगर में मौसम विभाग का कार्यालय नहीं होने से तापमान की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस दशा में तापमान को इंटरनेट पर देखा जा सकता है। इंटरनेट में वेबसाइट के अनुसार अगले एक हफ्ते के अंदर तापमान 40 डिग्री के पार होने वाला है, जिससे के नगर वासियों को गर्मी से परेशानी और बढ़ने वाली है। करीब दो से तीन डिग्री पारा और ऊपर चढ़ेगा, हालांकि इस दौरान हल्के बादल भी छाएंगे।

खबरें और भी हैं...