पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बगीचा के हाइटेक बस स्टैंड के निर्माण और नीलामी से जुड़े दस्तावेज जांच दल ने जब्त किए

बगीचा के हाइटेक बस स्टैंड के निर्माण और नीलामी से जुड़े दस्तावेज जांच दल ने जब्त किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को एसडीएम बगीचा ने नगर पंचायत कार्यालय से बस स्टैंड से जुड़े सभी दस्तावेज़ जब्त कर लिए है।

सभी दस्तावेज जांच के लिए सीलबंद कर कब्जे में लिया है

कलेक्टर के निदेश पर बगीचा बस स्टैंड के समस्त दस्तावेज सील बंद कर कब्जे में लिया गया है। जांच टीम आने के बाद आगेे की कार्यवाही की जाएगी। हितेश बघेल, एसडीएम, बगीचा

कलेक्टर की जांच टीम में ये हैं शामिल

जशपुर कलेक्टर डा. प्रियंका शुक्ला ने नगरपंचायत की शिकायत पर दस्तावेज जब्त कर 5 सदस्यीय टीम बनायी है। इसमें अपर कलेक्टर जशपुर, अनुविभागीय अधिकार राजस्व बगीचा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जशपुर, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, जशपुर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर की टीम बनाई गई है। ये टीम अगले सात दिनों में जांच रिपोर्ट देगी।

मामला पहले भी रहा है विवादित

3 करोड़ पचास लाख की लागत से 2012 में निर्माण शुरू हुआ। 2015 में इसका निर्माण पूरा करा लिया गया। निर्माण को लेकर पहले भी आपत्ति की गई थी। बस स्टैंड बन जाने के बाद उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में बोली लगा कर दुकान सौंपी गई थी। जानकारी के मुताबिक 150 लोग बोली में भाग लिए थे। जिसकी शिकायत होने से एक बार फिर जांच शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं...