पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टूडेंट्स को मिलेंगे होम बेस्ड असाइनमेंट सीबीएसई: एक मई से गर्मी की छुटि्टयां होगी शुरू

स्टूडेंट्स को मिलेंगे होम बेस्ड असाइनमेंट सीबीएसई: एक मई से गर्मी की छुटि्टयां होगी शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीएसई के स्कूलों में 1 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होगी। सीबीएसई स्टूडेंट्स को गर्मी की छुट्टी में होम असाइनमेंट दिए जाएंगे। इन होम असाइनमेंट की रिपोर्ट बनाकर सब्जेक्ट टीचर को जुलाई में सबमिट करना होगा। अधिकांश स्टूडेंट्स को इस बार परिस्थिति और प्रैक्टिकल बेस्ड होम असाइनमेंट मिलेंगे। इससे पहले स्टूडेंट्स की काउंसिलिंग की जाएगी। काउंसलर्स यह जानने का प्रयास करेंगे कि बच्चे में किस स्किल की कमी है। इसके बाद उनको असाइनमेंट दिए जाएंगे। इसके लिए सभी बच्चों की काउंसिलिंग की जाएगी। हर बच्चे के हिसाब से उनके निगेटिव और पाजीटिव आस्पेक्ट्स को एक ब्लेक शीट पर भरा जाएगा। फिर उनमें तुलना की जाएगी कि बच्चों में सुधार के लिए किस तरह के सिचुएशन बेस्ड असाइनमेंट उन्हें दिए जाएं। जिससे उनमें दो महीनों में स्किल्स को डेवलप किया जा सकें। बच्चों को दिए गए असाइनमेंट पर काम करना होगा। इसके बाद वे अपनी केस स्टडी करके रिपोर्ट जमा करेंगे। इससे उनके स्किल का पता लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...