पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
पिकअप की टक्कर से युवक की मौत
जशपुरनगर | पिकअप की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक बगीचा का राजेश यादव रविवार की शाम 4 बजे लोटा मोड़ के पास था। इसी बीच पिकअप क्रमांक ओरआर16सी 7268 का चालक पिकअप को लापरवाहीपूर्वक चलाकर राजेश को अपनी चपेट मेें ले लिया। इससे राजेश के सिर पर चोट आई और अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की माैत हो गई। परिजनों की सूचना पर बगीचा पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ धारा 279 और 304ए में मामला दर्ज कर लिया है।