परशुराम जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
जशपुरनगर | जिला मुख्यालय में परशु राम जयंती धूमधाम से मनाया जाएगा। सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा बैठक आयोजित कर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में चार दिवसीय कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया और समापन अवसर पर शोभा यात्रा निकाले जाने की सहमति बनी। हर वर्ष जहां एक दिवसीय कार्यक्रम होते थे, वहीं इस वर्ष चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा आयोजित किया गया है। सर्व ब्राह्मण समाज के रविंद्र मिश्रा, सत्येंद्र पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि परशु राम जयंती के अवसर पर 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे हवन, पूजन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दिन विभिन्न अनुष्ठान किए जाएंगे और विश्व शांति की कामना की जाएगी। वहीं 19 अप्रैल को इचकेला ग्राम में वृद्धजनों को वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। 20 को रंगोली प्रतियोगिता सहित प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य किया जाएगा। 22 अप्रैल को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें समाज के महिला, पुरुष, बच्चे शामिल होंगे।
, कार्यक्रम के लिए भव्य तैयारी की जा रही हैै और इस बार परशु राम जयंती के कार्यक्रम को अन्य वर्ष की अपेक्षा व्यापक बनाने समाज के सदस्य जुटे हुए हैं।