पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संकल्प में कक्षा 11 वीं के लिए चयन सूची जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए कक्षा 11 वीं की 30 सीट में प्रवेश के लिए चयन सूची जारी कर दी है । चयनित छात्र 26 मई तक इसमें एडमिशन ले सकेंगे। संस्थान के प्राचार्य श्री गुप्ता ने बताया कि चयन परीक्षा एवं स्क्रीनिंग उपरांत चयन समिति के अनुमोदन से संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर की 11 वीं कक्षा की 30 सीट के लिए चयन सूची जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों को प्रवेश के समय स्थायी जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, कक्षा 10 वीं की अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चिकित्सक द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, 06 प्रति नवीन पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, दो अभिभावकों की 2-2 रंगीन फोटो लाना होगा।

खबरें और भी हैं...