छात्रावासों में उपचार के लिए निजी चिकित्सकों से मंगाए आवेदन
जशपुरनगर | आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने छात्रावास-आश्रमों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं को इलाज की सुविधा देने के लिए प्राइवेट डाक्टरों से 20 मई तक आवेदन मंगाए हैं।
आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित छात्रावास-आश्रमों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं को स्वस्थ तन-स्वस्थ मन स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ दिया जाना है। इसमें जिन छात्रावासों के आस पास जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है। उन स्थानों पर संचालित छात्रावास-आश्रमों में स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य सलाह एवं स्वास्थ्य के संबंध में सुझाव, माह में कम से कम दो बार छात्रावास-आश्रमों में शिविर लगेगा।