पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • कार से टकराकर पलटी स्कार्पियो, दुकान को तोड़ते हुए घर में घुसी, 4 लोग घायल

कार से टकराकर पलटी स्कार्पियो, दुकान को तोड़ते हुए घर में घुसी, 4 लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर | सोमवार की देर रात को जेल बगान के सामने तेज गति से जा रही स्कार्पियों खड़ी कार को टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कार्पियों की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बावजूद वह 20 मीटर तक घिसटते चली गई और दुकान के सामने का हिस्सा तोड़कर घर के आंगन में घुस गई। हादसे में स्कार्पियो में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार और मंगलवार की रात डेढ़ बजे कदमटोली निवासी डी. तिग्गा की स्कार्पियों सी जी 15 सी ज़ेड 6944 उसका पुत्र सपन तिग्गा चला रहा था। स्पीड अधिक होने से वह स्कार्पियों को अपने नियंत्रण में नहीं रख पाया और कोतवाली के सामने चंद दूरी पर खड़ी सीजी 07 एम 8022 क्रमांक की मारुती जेन को टक्कर मारते हुए पलट गई और 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते हुए पहले एक होटल के सामने हिस्से को क्षतिग्रस्त किया फिर एक मकान के बाउंड्री में जा घुसी।

हादसे की तेज आवाज से उठ गए आस-पास के लोग

थाना से 50 मीटर की दूरी पर ही यह हादसा हुआ, वहां पर कई शासकीय सेवक शासकीय आवासों में रहते है। घटना के बाद गाड़ी पलट गई और घिसटते हुए सीधा एक सरकारी आवास का बाउंड्री को तोड़ते हुए घर में घुस गई जिससे जोर का धमाका हुआ । उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि किसी अनहोनी के आशंका से सभी की नींद खुल गई और जब दरवाजा खोलकर देखे तो सामने स्कार्पियो घर के बाउंड्री के अंदर पलट गई।

खबरें और भी हैं...