जशपुरनगर | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की रजिस्ट्री में आकस्मिकता निधि से वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारी (दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी) के पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24 मई की सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगी। रजिस्ट्रार (आई. एंड. ई.) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची, प्रवेश पत्र उच्च न्यायालय की वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है। आवेदक अपना प्रवेश पत्र उच्च न्यायालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी आवेदक को अन्य किसी भी माध्यम से प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदकों को अपने साथ नीला बाल पेन अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा। वेबसाइट www.cghighcourt.nic.in से अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है।