अज्ञात ट्रेलर ने मारी टक्कर दुर्घटना में दो हुए घायल
अज्ञात ट्रेलर ने मारी टक्कर दुर्घटना में दो हुए घायल
जशपुरनगर | जशपुरनगर | रायकेरा बाजार जा रहे युवकों को अज्ञात ट्रेलर ने टक्कर मार कर भाग गया। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। शनिवार को लोधमा का सुखदेव राम अपने भांजे के साथ रायकेरा बाजार जा रहा था। वह महुआटोली चौक के पास जैसे ही पहुंचा, उसे चपेट में ले लिया। इससे दोनों घायल हो गए। कुनकुरी पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 279 और 337 में जुर्म दर्ज कर लिया है।