पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाजार होगा व्यवस्थित, सब्जी बेचने वालों को मिलेगा शेड

बाजार होगा व्यवस्थित, सब्जी बेचने वालों को मिलेगा शेड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुर के साप्ताहिक बाजार को व्यवस्थित करने के लिए नगर पालिका हाट बाजार में ग्रामीणों को शेड लगाकर व्यवस्था देगी। इससे सड़क पर आवागमन भी बाधित नहीं होगा। लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले सब्जी विक्रेता सड़क पर बैठकर सब्जी बेचते हैं, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है।

जशपुर साप्ताहिकएवं दैनिक बाजार स्थिति ठीक करने के लिए पालिका ने 10 लाख 54 हजार की लागत से प्लान बनाया है, जिसमें शेड, फेसिंग व फेवर ब्लाक लगाए जाएंगे। साप्ताहिक बाजार में आने वाले ग्रामीणों को समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा। शेष पेज 14



वर्तमान में नगरपालिका ने सब्जी विक्रेताओंं को नए बाजार में शिफ्ट किया है, वहां बहुत कम शेड होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के सब्जी विक्रेताओ विवेकानंद कालोनी से लेकर बस स्टैंड तक जाने वाले मार्ग पर सब्जी का पसरा लगा देते है। इसके अलावा बाजार आने वाले दोपहिया वाहन चालक सड़कों के किनारे बेतरतीबी से खड़े कर देते हैं, जिसके कारण इस मार्ग की सड़क पर आने-जाने वाले लोगो को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मार्ग बाधित होने के कारण दोपहिया वाहन चालक किसी तरह अपना वाहन निकाल लेते है, लेकिन चारपहिया वाहन चालकों को दूसरे सड़क से घूमकर जाना पड़ता है, वही शेड नहीं होने के कारण ग्रामीण सब्जी विक्रेताओं को खुली धूप में बैठकर अपना सब्जी बेचना पड़ता है।

साप्ताहिक बाजार में सामान की बिक्री करते ग्रामीण।

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में शहरी पथ विक्रेताओं को सहायता अंतर्गत बस स्टैंड के पास बाजार ड़ाड सब्जी विकास हेतु समस्या को कलेक्टर को अवगत कराया गया था उनके निर्देशन में10 लाख 54 हजार से बाजार के विकास का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस्टीमेट स्वीकृत होते ही जल्द ही बाजार की व्यवस्था मे सुधार की जाएगी। प्रणव राय, राजस्व निरीक्षक नगरपालिका जशपुर

शेड बनने से होंगे फायदे

शेड बन जाने के बाद यह मार्ग यातायात के लिए सुगम हो जाएगा, वही जो सब्जी विक्रेता सड़क मे बैठ रहे हैं उन्हें शेड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। व्यवस्थित यातायात के लिए पर्याप्त जगह मिल जाएगी, वही ग्रामीणों को पानी बिजली की सुविधा भी मिल जाएगी। बाजार भी व्यवस्थित हो जाएगा।

बाजार शुल्क हु़आ समाप्त

बाजारो में फुटकर व्यापारियों का बाजार शुल्क शासन ने 1 अप्रैल से समाप्त कर दिया है, नगर पालिका ने बताया कि यदि किसी को विक्रेताओं से वसूली करते पाया जाता है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासन के आदेश के बाद इसकी जानकारी सभी को दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...