तेज हवा और पानी से मेन लाइन टूटी, 20 से अधिक गांव अंधेरे में
शनिवार को हुई तेज बारिश और आंधी से लगभग 20 की बिजली गुल हो गई । तेज हवा के झोंके और आंधी के कारण कई जगह पेड़ गिर गए । इससे आवागमन बाधित हुआ, वही बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। लगभग 20 घंटे से भी ज्यादा समय से बिजली व्यवस्था चरमरा जाने से 20 ग्राम से भी ज्यादा ग्राम के लोग बिजली के लिए परेशान हैं। रनपुर क्षेत्र अंतर्गत 11000 केवी मेन लाइन का तार टूट गए हैं। वही ग्राम घंदूटोली गांव में बिजली के खंभे पर पेड़ गिरने से खंभा टूट गया है। रनपुर, जोकबहला, कुरकुंगा, चराईखारा सहित 20 से अधिक गांव 20 घंटे से अंधेरे में है। समाचार लिखे जाने तक बिजली सप्लाई बाधित हो रही है।