एप में लोग दे सकेंगे राय, लोड कर सकेंगे फोटो
ग्राम स्वराज अभियान के लिए भारत सरकार ने मोबाइल एप जीएसए 18 लांच किया है। इस एप के माध्यम से अधिकारी, कर्मचारी सहित आम आदमी नागरिक भी अभियान से जुड़कर अपनी प्रतिक्रिया व फोटो अपलोड कर सकते हैं।
सुराज अभियान के बाद अब जिले के सभी गांवों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत में 14 अप्रैल से ग्राम सभा लगनी शुरू हो गई है। इसके लिए शेड्यूल निर्धारित करने के साथ मैदानी अमले को सभी तैयारी करने कहा गया है। जनपद पंचायत स्तर पर हर ग्राम पंचायत में ग्रामसभा आयोजित करने समय सारिणी निर्धारित करने कहा गया है। किसी एक गांव में ही ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सबकी जानकारी एप से मिल सकेगी।
सुविधा
ग्रामसभा के लिए जीएसए 18 मोबाइल एप हुआ लांच, ग्रामीणों काे इसमें सुविधाएं सहित अन्य जानकारी मिलेगी
विशेष ग्राम सभाओं के दौरान इन कार्यों की होगी समीक्षा
गौण खनिज. ग्राम सभा में गौण खनिज रायल्टी और इसके उपयोग की समीक्षा की जाएगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकार के तहत शा. उचित मूल्य की दुकानों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित रिकार्ड को अपलोड किया जाएगा।
नामांतरण. एप में प्रकरणों और उनके उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन के प्रकरणों के निराकरण से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। ग्राम सभा में कुपोषण मुक्ति अभियान की समीक्षा की जाएगी।
मनरेगा. गांव के कार्यों की डिमांड और गांवों में उपलब्ध कराए गए रोजगार की स्थिति की समीक्षा भी होगी। आंबा केंद्रों में बच्चों के लिए पोषण आहार वितरण, अंधत्व निवारण, टीकाकरण, फाइलेरिया, डेंगू बुखार से बचने पर चर्चा होगी।
शौचालय निर्माण. घरों में बन रहे शौचालयों की समीक्षा की जाएगी। पंचायतों के पदाधिकारियों व अधिकारी, कर्मचारियों के घर में शौचालय होने और उसके उपयोग की समीक्षा की जाएगी।
सोशल ऑडिट भी होगा. ग्राम सभा में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। हितग्राहियों के सत्यापन की कार्रवाई होगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे।
जानिए एप से क्या-क्या कर सकेंगे
सुविधा : सरपंच गांवों में कराए गए कार्यों की जानकारी सार्वजनिक करेंगे। इसकी जानकारी एप में लोड की जाएगी। जरूरत होने पर ग्रामीण इसे देख सकेंगे।