पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टांगी मारकर शिवलिंग को तोड़ा, गांव में तनाव फैला

टांगी मारकर शिवलिंग को तोड़ा, गांव में तनाव फैला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर | पत्थलगांव के सुरेशपुर गांव में एक मिशनरी धर्म प्रचारक के लड़के द्वारा गांव में स्थित वर्षों पुराने मंदिर में भगवान की मूर्ति को तोड़ने के कारण दो समुदायों में तनाव पैदा हो गया। ऐसे में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर स्थिति संभाली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना सुबह 10 बजे की है, जब आरोपी जोकिम तिकी अपने हाथ मे टांगी पकड़कर सार्वजनिक शिव मंदिर के पास आया और सीधा मंदिर में जा घुसा और टांगी से शिवलिंग पर प्रहार कर दिया। स्थानीय लोगों ने जब यह देखा तो शोर मचाना शुरू किया। इससे ग्रामीण वहां जुट गए और सभी ने उसे घेर कर पकड़ा और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद टीआई नरेंद्र त्रिपाठी अपने दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया ।

शिवलिंग को तोड़ने के बाद सुरेशपुर में तैनात पुलिस। खंडित शिवलिंग।

सभी समुदाय के लोग करते थे पूजा

मंदिर में तोड़ फोड़ की घटना के बाद आरोपी कुछ भी नहीं बोल रहा है। धार्मिक प्रतिमाओं को क्षति करने के सवालों पर वह खामोश है। गांव के प्रदीप गुप्ता ने बताया कि लगभग पांच दशक पुराने इस मंदिर में सभी समुदाय के लोग पूजा करते रहे हैं। मंदिर में अचानक तोड़फोड़ की घटना से सभी लोग हतप्रभ हैं। थाना प्रभारी नरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में तोड़फोड़ करने की इस घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस आरोपी के विरूद्द धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मंदिर में तोड़ फोड़ की घटना के बाद राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है। मंदिर के आस पास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर लोगों को शांति बनाने की अपील की जा रही है।

खबरें और भी हैं...