- Hindi News
- National
- याेनो एप डाउनलोड कीजिए और घर बैठे ही एसबीआई की किसी भी ब्रांच में खोलिए खाता
याेनो एप डाउनलोड कीजिए और घर बैठे ही एसबीआई की किसी भी ब्रांच में खोलिए खाता
भारतीय स्टेट बैंक के योनो एप की सुविधा शुरू की है, जिससे की कोई भी व्यक्ति योनो एप (यू ऑनली नीड वन) के जरिए घर बैठे बैंक की किसी भी ब्रांच में अपना खाता खुलवा सकेगा। खास बात यह है कि इसकी बदौलत एक दिन में अधिकतम एक लाख रुपए तक निकाले जा सकेंगे। वैसे तो एटीएम कार्ड से एक दिन में 40 हजार रुपए निकालने की लिमिट है।
एसबीआई योनो एप से ऑनलाइन अकाउंट खुलवाने पर यह सुविधा दी जा रही है। एप के जरिए ऑनलाइन अकाउंट खुलवाने पर विशेष एटीएम कार्ड मिलेगा। इसके जरिए ग्राहक एक दिन में एक लाख रुपए निकाल सकेंगे।
आप ऐसे खोल सकते हैं खाता
भारतीय स्टेट बैंक ने योनो एप लांच लिया, इस एप के जरिए कहीं भी बैठकर आसानी से खोल खाता खोल सकते हैं। आपको मोबाइल एप योनो एसबीआई एप डाउनलोड करना होगा। इसी ऐप में आप खाते के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद एक फार्म आएगा जिसमें आधार नंबर, पैनकार्ड नंबर डालने पर आपका खाता खुल जाएगा। आपको बैंक की ब्रांच में जाना होगा और वहां बॉयोमैट्रिक्स कार्ड में अंगूठा लगाना होगा। इससे आपका खाता खुल जाएगा। इस खाते के साथ आपको पांच लाख रुपए पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस भी हो जाएगा जो बिल्कुल मुफ्त रहेगा।