- Hindi News
- National
- समारोह... संजय लोधा मारवाड़ी सम्मेलन और मधु डिडवानिया महिला सम्मलेन की बनी अध्यक्ष
समारोह... संजय लोधा मारवाड़ी सम्मेलन और मधु डिडवानिया महिला सम्मलेन की बनी अध्यक्ष
समारोह... संजय लोधा मारवाड़ी सम्मेलन और मधु डिडवानिया महिला सम्मलेन की बनी अध्यक्ष
झारसुगुड़ा | उत्कल प्रांतीय मारवाड़ी सम्मलेन तथा मारवाड़ी महिला सम्मलेन झारसुगुडा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह मेघदूत होटल में हुई। महिला सम्मलेन की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष किरण देवी बाधान की अध्यक्षता तथा निवर्तमान अध्यक्ष पवन साह एवं अध्यक्षा बंदना मोदी की उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्थानों से जुड़े संजय लोधा को मारवाड़ी सम्मलेन झारसुगुडा शाखा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई। वहीं मधु डिडवानिया को मारवाड़ी महिला सम्मलेन के अध्यक्षा के रूप में शपथ ली। इस के बाद संजय लोधा ने वर्ष 2016-18 की नई कार्य कारिणी की घोषणा की। इस दौरान झारसुगुड़ा नगरपाल हरीश गणात्रा, मारवाड़ी सम्मलेन के प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश गोल्पुरिया तथा महिला सम्मलेन की प्रांतीय महामंत्री संगीता अग्रवाल मुख्य रुप से शामिल हुए।
आयोजन... डॉ. अंबेडकर जयंती पर श्रम शक्ति श्रमिक संगठन ने श्रमिकों को बांटे छाते
राउरकेला | श्रम शक्ति श्रमिक संगठन की और से कलूंगा के कॉलिंगा ग्राम में स्वाधीनता सेनानी एवं भारतीय संविधान के निर्माता भारत र| बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर छाता और खाने की सामग्री वितरण किया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष विनोद कोलेट, कार्यकारी अध्यक्ष गौरी मुंडारी, सकूनतला मुंडारी, तपी बाग, डॉ. कमला कांत दलाई, सरत साहू, तपन महाराणा, सुस्मिता पंडा आदि मौजूद थे।
आयोजन... रेल नगरी में मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती
बंडामुंडा | रेलनगरी बंडामुंडा के डिजेल चौक में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती मनाई गई। समाजसेवी राजेश कालांदि ने उनके पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि डाॅ. भीमराव अंबेडकर किसी विशेष वर्ग या समुदाय के नहीं हैं। महापुरुष को विशेष वर्ग में नहीं बांटा जा सकता। ऐसे महान विभूति सर्व समाज के प्रणेता होते है। बाबा साहब ने भारतीय जन मानस को संविधान देकर राष्ट्र एकता संदेश दिया है। कार्यक्रम में सुनील सिंह, आई राजा रमेश, सुशील माहातो, एन सारंगी, राजेंद्र रजक, सुभाष मिस्त्री, टुनटुन भाई, सुनील प्रधान, कन्हैया प्रसाद, संतोष राय, मनोज बारीक, संतोष रजक,मोहम्मद महताब आदि उपस्थित थे।
सम्मान... ऑल इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस में राउरकेला की बेटी शिवांगी ने जीता उपविजेता का खिताब
राउरकेला | राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस में राउरकेला की बेटी शिवांगी ने उपविजेता का खिताब जीता। मिस इंडिया की तर्ज पर विवाहितों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर शिवांगी ने शहर का नाम रोशन किया। 11 से 13 अप्रैल तक ऑल इंडिया क्वीन सब्सटेंस का आयोजन किया गया था, जिसमें 25 से 40 वर्ष आयु वर्ग की विवाहिताएं शामिल हुई। राउरकेला के सर्राफा व्यवसायी विजय प्रसाद की बेटी व पटना के सर्राफा व्यवसायी कुशल सर्राफ की प|ी शिवांगी ने भी इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम की जज पूनम ढिल्लो एवं महिमा चौधरी की मौजूदगी में विभिन्न चरणों में हुई प्रतियोगिता में शिवांगी ने अच्छा प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस कॉलम के लिए आप भी हमें खबर, आयोजन की जानकारी और फोटो भेज सकते हैं। हमारा वाट्सएप नंबर जशपुर : 8103583454
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेम्बर ऑफ कॉमर्स