पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहुल 24 को सीतापुर के सम्मेलन में आएंगे

राहुल 24 को सीतापुर के सम्मेलन में आएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के ठीक दस दिन बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 24 अप्रैल को सरगुजा दौरे पर आ रहे हैं। वे जिले के सीतापुर ब्लाक में किसान सम्मेलन में भाग लेंगे।

राहुल इस सम्मेलन के जरिए नंवबर में होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे। आदिवासी बहुल सरगुजा संभाग की 14 सीटों पर मिशन 2018 के हिसाब से यह सम्मेलन पार्टी की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।। राहुल दो घंटे इस सम्मेलन में रहेंगे। राहुल का कार्यक्रम बनने के बाद कांग्रेस सम्मेलन की तैयारियों में जुट गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे की सूचना मिल गई है। 24 अप्रैल को वे दिल्ली से विमान से रायपुर आएंगे और यहां करीब 11 बजे हेलीकाप्टर से सीधे सीतापुर के लिए रवाना होंगे।

यहां वे किसान सम्मेलन में भाग लेने के अलावा पार्टी नेताओं से रुबरु हांेगे। सम्मेलन में सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और जशपुर जिले के पार्टी नेताओं के अलावा किसान शामिल होंगे। राहुल के इस सम्मेलन से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस चुनाव में किसानों की समस्याआंे को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। सम्मेलन के लिए जगह फाइनल नहीं हुआ लेकिन पांचों जिलों से जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सभा बड़े ग्राउंड में होगी। राहुल यहां आमसभा को संबोधित करेंगे। राहुल के साथ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चीफ भूपेश बघेल सहित कई नेता शामिल होंगे। सीतापुर कांग्रेस की ऐसी सीट हैं जहां वह कभी नहीं हारी है। अमरजीत भगत यहां से लगातार तीसरी बार विधायक हैं।

किसान सम्मेलन के जरिए मिशन 2018 का करेंगे आगाज, यहां दो घंटे रुकेंगे

14 सीटों में अभी 7-7 कांग्रेस व भाजपा के पास

सरगुजा संभाग की 14 विधानसभा सीटों में से अभी भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास सात-सात सीटें हैं। कोरिया और जशपुर में जहां कांग्रेस के एक भी विधायक नहीं हैं वहीं सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले की आठ में सात सीटें कांग्रेस के पास हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रतापपुर सीट को छोड़कर सभी सातों सीटें पर जीत हासिल की थी।

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे के ठीक दस दिन बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 24 अप्रैल को सरगुजा दौरे पर आ रहे हैं। वे जिले के सीतापुर ब्लाक में किसान सम्मेलन में भाग लेंगे।

राहुल इस सम्मेलन के जरिए नंवबर में होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे। आदिवासी बहुल सरगुजा संभाग की 14 सीटों पर मिशन 2018 के हिसाब से यह सम्मेलन पार्टी की दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।। राहुल दो घंटे इस सम्मेलन में रहेंगे। राहुल का कार्यक्रम बनने के बाद कांग्रेस सम्मेलन की तैयारियों में जुट गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे की सूचना मिल गई है। 24 अप्रैल को वे दिल्ली से विमान से रायपुर आएंगे और यहां करीब 11 बजे हेलीकाप्टर से सीधे सीतापुर के लिए रवाना होंगे।

यहां वे किसान सम्मेलन में भाग लेने के अलावा पार्टी नेताओं से रुबरु हांेगे। सम्मेलन में सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और जशपुर जिले के पार्टी नेताओं के अलावा किसान शामिल होंगे। राहुल के इस सम्मेलन से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस चुनाव में किसानों की समस्याआंे को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। सम्मेलन के लिए जगह फाइनल नहीं हुआ लेकिन पांचों जिलों से जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सभा बड़े ग्राउंड में होगी। राहुल यहां आमसभा को संबोधित करेंगे। राहुल के साथ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चीफ भूपेश बघेल सहित कई नेता शामिल होंगे। सीतापुर कांग्रेस की ऐसी सीट हैं जहां वह कभी नहीं हारी है। अमरजीत भगत यहां से लगातार तीसरी बार विधायक हैं।

सम्मेलन के बाद रायपुर के लिए रवाना होंगे राहुल

राहुल गांधी सीतापुर में किसान सम्मेलन के बाद रायपुर में पार्टी के पंचायती राज संगठन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश में संगठन का काम देख रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव शफी अहमद ने बताया कि मिशन 2018 के मद्देनजर राहुल गांधी का यह दौरा काफी अहम है। वे इस दौरे में सरकार के कामकाज को जमीनी स्तर पर परखने के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगे।

खबरें और भी हैं...