पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटियों को पेन व पेंसिल देकर किया सम्मानित

बेटियों को पेन व पेंसिल देकर किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भारतीय जनता पार्टी का बेटी सम्मान अभियान रविवार से शुरू हुआ। अभियान के तहत नगर पालिका जशपुर की उपाध्यक्ष प्रियम्वदा सिंह जूदेव के नेतृत्व में घर-घर जा कर बेटियों काे तिलक लगा कर सम्मानित कर पेन व पेंसिल भेंट कर परिजन को बालिका शिक्षा के लिये प्रोत्साहित किया गया।

बेटी सम्मान अभियान रविवार को शहर के वार्ड क्रमांक 3 से शुरू हुआ। श्रीमती जूदेव ने वार्ड में घर-घर जा कर बालिकाओं के माथे पर तिलक लगा कर उन्हें पेंसिल व पेन भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने परिजन को बालक और बालिका की शिक्षा पर समान रूप से ध्यान देने और बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षा देने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है। अगर हम अपने देश और समाज की तरक्की चाहते हैं तो हमें बालिकाओं को शिक्षित करना ही होगा। इसके बिना विकासीत भारत की कल्पना करना व्यर्थ है। बालिका शिक्षा के इस महत्व को समझकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर जोर दे रही है। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिये बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। बालिका शिक्षा वक्त की जरूरत है। सेना से लेकर शिक्षा तक किसी भी क्षेत्र में महिला,पुरुष से पीछे नहीं है। इसके बावजूद बालिका शिक्षा और महिलाओं के प्रति समाज का सोच अब भी पुरानी मान्यताओं के मकड़ जाल में उलझी हुई है। इस मकड़ जाल को तोड़ने के लिये हम सबको मिल कर काम करना होगा। अगर समाज की महिलाएं बालिका सुरक्षा और शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित हो जाए तो देश में शत प्रतिशत बालिका शिक्षा का प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना सहजता से पूरा किया जा सकता है। श्रीमती जूदेव ने बताया कि बेटी सम्मान अभियान शहर के सभी 20 वार्डों में चलाया जाएगा। अभियान में संवेदन ग्रुप से शशि साहू, अर्चना सिन्हा, मीना सिन्हा, गायत्री यादव, बालाजी समिति से किरण महतो, शीतल सिंह, मुन्नी गुप्ता, मुन्नी बाई सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...