शादी में गाली-गलौज से मना करने पर चार युवकों ने 2 दिन बाद युवक से की मारपीट
जशपुरनगर | बारात में खाना खा रहे बारातियों के बीच युवक को लड़ाई करने से रोकने पर आरोपियों ने 2 दिन बाद गाली गलौज कर मारपीट की। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के केराडीह का है। 9 मई को कुनकुरी का अमित अपने बहनोई के भाई की बारात में केराडीह आया था। वहां पर खाना खाने के दौरान ये तीन युवक कमलेश, सुदीप, वाल्मिकी एवं सुशील किसी बात को लेकर आपस में एक दूसरे को गाली गलौज कर रहे थे। इसपर अमित ने शादी में लड़ाई करने से मना किया। इसपर चारों युवक अमित से ही लड़ने लगे। वहां पर खड़े अन्य लोगों ने उन्हें लड़ने से रोका। शादी से वापस आकर जब अमित 3 दिन बाद 12 मई को किसी काम से केराडीह गया तो चारों युवकों ने उसे गाली गलौज कर मारपीट की। जिसकी सूचना अमित ने नारायणपुर थाने में दी। इस सूचना पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ धारा 294,506(B),323,34 दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।