पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • भाजपा काे घोषणा पत्र याद दिलाने कर्मियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

भाजपा काे घोषणा पत्र याद दिलाने कर्मियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के छ.ग. अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष सोहन राम भगत, संयोजक रमेश नंदे, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पी. आर. भगत, छ.ग. लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश प्रधान, प्रभात टोप्पो, लक्ष्मीप्रसाद यादव एवं संघ के विभिन्न कर्मचारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नाम समस्त जिला कलेक्टरो में कलेक्टर काे ज्ञापन सौंपा गया । कर्मचारियों ने 2013 के चुनाव के समय भाजपा द्वारा किए गए संकल्प को पूरा करने की मांग की जिसमें कर्मचारियों/अधिकारियो के पूरे सेवाकाल में चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान, कर्मचारियों के विभिन्न संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने सहित हितों से जुडे़ विभिन्न समस्या थी।

तृतीय वर्ग संघ के कर्मचारियों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों के बाद फेडरेशन के द्वारा भेंटकर एवं ज्ञापन सौंपकर संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने का अनुरोध किया था किंतु वह आज पर्यन्त तक नहीं हो पाया। जिसके लिए कई अवसरों पर चर्चा में आश्वासन मिला एवं हमारे द्वारा पूर्ववर्ती राज्य मध्यप्रदेश में लागू किए गए पदोन्नति वेतनमान के आदेश सौंपे जाने के डेढ़ साल बाद भी इस पर यहां पर आदेश जारी नहीं हो पाए है। सातवे वेतन का एरियर्स, महंगाई भत्ते की लंबित किश्तो के भुगतान एवं प्रशासनिक सुधार में दिए गए ज्ञापनो पर किसी तरह की कारवाई नहीं हो पाने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उनकी मांगे है कि प्राथमिकता के आधार पर राज्य के लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर हो कर्मचारियों के शिक्षक संवर्ग, स्वास्थ संवर्ग सहित तकनीकी एवं कार्यपालिक कर्मचारियों एवं समस्त संवर्गो के वेतन विसंगतियो को दूर करने, सातवें वेतनमान का एरियर्स प्रदान करते हुए गृहभाडा भत्ता सहित समस्त भत्तों को 1 जनवरी 2016 से पुनरीक्षित करने, सातवें वेतनमान का लाभ प्रदेश के समस्त निगम मंडल के कर्मचारियों एवं पेशनरो काे प्रदान करने और केंद्रीय कर्मचारियों के समान राज्य के समस्त कर्मचारी पेशनर्स को 1 जनवरी 2016 से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए।

तृतीय संघ के कर्मचारियों ने कहा कि अगर उपरोक्त मांगो पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो हमें मजबूरन चरणबद्ध रूप से अांदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...