जीरावल बस स्टैंड पर मिले 60 हजार रु., लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय
दांतराई | निकटवर्ती जीरावल गांव के बस स्टैंड पर एक व्यक्ति को मिले 60 हजार 400 रुपए संबंधित व्यक्ति को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। जीरावल निवासी अब्दुल खां पुत्र याकूब खां को बस स्टैंड पर नकदी मिली। जिसकी जानकारी उन्होंने सवाराम कलबी को दी। छानबीन से पता चला कि यह नकदी पादर जसवंतपुरा निवासी भगूराम कलबी की हैं, जो पाथावाडा मंडी में अरंडी बेचकर जीरावल बस स्टैंड पर चाय पीने के लिए रुका था। भगूराम को जीरावल बुलाकर नकदी लौटा दी।