पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जसोल में श्रीयादे मंदिर के पाटोत्सव पर भजन संध्या

जसोल में श्रीयादे मंदिर के पाटोत्सव पर भजन संध्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में मालाणी प्रजापत मारू समाज के श्री श्रीयादे मंदिर का सप्तम पाटोत्सव शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार प्रातः ध्वजा के लाभार्थी बाबूलाल भभूताराम सियोटा परिवार द्वारा मंदिर के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। यज्ञ में पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित की गई तथा महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया। शुक्रवार रात्रि में एक शाम श्रीयादे माता के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज जोधपुर के भजन गायक अमृतलाल ने गणपति वंदना व गुरु वंदना से किया। भजन गायिका सरिता खारवाल ने भजन म्हेतो रे मनाऊ म्हारी आशापुरा मां, म्हारे श्रीयादे रे मंदिर में बांधयों रे हिंडोलों, थारे पगे घुंघरा री माल भेरू लटियाला सहित अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी। गायक गजेंद्र राव जोधपुर ने आज पधारो मांजी म्हारे आंगणे, सालासर रे मंदिर में हनुमान बिराजे रे, पिछम धरा सु म्हरो आलम राजा आवे भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर खेताराम प्रजापत, समाजसेवी मो.युसूफ भातगर, निंबाराम लिंबा, अचलाराम प्रजापत, ओमप्रकाश प्रजापत, गोविंद गुंगावण, समिति अध्यक्ष पन्नालाल बालोदिया, उपाध्यक्ष खेराजराम सियोटा समेत श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...