पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम का विरोध कांग्रेस ने दिया धरना, मोदी का फूंका पुतला

कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम का विरोध कांग्रेस ने दिया धरना, मोदी का फूंका पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर की ओर से शुक्रवार को कर्नाटक में कांग्रेस एवं जेडीएस गठबंधन से बहुमत होने के बावजूद राज्यपाल द्वारा असंवैधानिक निर्णय कर बीजेपी को सरकार बनाने में सहयोग करने के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं जिला सह प्रभारी उम्मेदसिंह तंवर की अगुवाई व जिलाध्यक्ष फतेह खां के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया। सभा को संबोधित करते हुए बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी ने लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूलन कर लोकतंत्र को संकट में खड़ा कर दिया है। भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर राज्यपाल कार्य कर रहे हैं तथा असंवैधानिक निर्णय कर बीजेपी की सरकार बनाने में सहयोग किया है, जिससे राज्यपाल की गरिमा को क्षति पहुंची। जिलाध्यक्ष फतेह खां ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोट रही है। तानाशाही तरीके से लोकतंत्र को चलाना चाहती है, जो संवैधानिक मूल्यों के विपरीत है। हमें इनका पुरजोर विरोध करना होगा। पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि भाजपा प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस के पास पूर्ण बहुमत होने के बाद भी भाजपा को सरकार बनाने का मौका देकर संविधान के विरुद्ध कार्य किया है। कांग्रेस को संगठित होकर प्रजातंत्र को बचाना होगा। पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल, महंत निर्मलदास, प्रधान लक्ष्मणराम डेलू, ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेश कुलदीप ने भी धरने को संबोधित किया। सभा का संचालन जिला प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश जैन ने किया। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रधान तेजाराम मेघवाल, भगवती मेघवाल, पुष्पा चौधरी, ओमप्रकाश भील, यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ठाकराराम माली, सेवादल मुख्य संगठक नरसिंगाराम मेघवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कड़वासरा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रूपाराम सारण, जिला प्रवक्ता मुकेश जैन, महामंत्री जगजीवनराम, सोनाराम टांक, ब्लाक अध्यक्ष पताराम कलबी, महेन्द्र पोटलिया, मूलाराम मेघवाल, तनसिंह महाबार, भगवतसिंह जसोल, घेवाराम मेघवाल, भंवरलाल शर्मा, गोरधनसिंह राठौड़, आजादसिंह राठौड़, हंसराज गोदारा, खुमानसिंह बोथिया, बलवीर माली ओबीसी जिलाध्यक्ष, हुकमसिंह अजीत, बगताराम अध्यक्ष युवा यूथ कांग्रेस बायतु समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...