पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रावणा राजपूत समाज जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 3 जून से रामसर में

रावणा राजपूत समाज जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 3 जून से रामसर में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसोल | श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान बाड़मेर के बैनर तले जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 3 जून से रामसर में होगा। रावणा राजपूत समाज जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रामसर ब्लॉक को सौपा गया है। प्रतियोगिता में बाड़मेर जिले के 19 ब्लॉकों से टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के आयोजन में रामसर ब्लॉक अध्यक्ष रणछोड़सिंह रामसर, जिला खेल मंत्री बाबूसिंह ,मेजर दलपत शक्ति संगठन ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीरसिंह रामसर, जिला महामंत्री फरससिंह पंवार, जिला कोषाध्यक्ष लिखमसिंह गोयल, जिला संयोजक हरिसिंह राठौड़, सह संयोजक खीमसिंह चौहान, जिला प्रवक्ता तनेराजसिंह गहलोत, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष भाखरसिंह सोनड़ी, युवा जिलाध्यक्ष पृथ्वीसिंह पंवार, गौरवपालसिंह चौहान, सूर्यसिंह दईया, हाथीसिंह कपूरड़ी, चतुरसिंह दोहट तैयारियों में लगे हुए है।

खबरें और भी हैं...