जस्टाना| कस्बे के जय बजरंग क्रिकेट क्लब मैदान में 20 मई को सुबह 8:00 बजे दैनिक भास्कर एवं जय बजरंग क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में क्रिकेट जूनियर कप का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान संघ के तहसील अध्यक्ष कांजीलाल मीणा होंगे तथा अध्यक्षता पूर्व सरपंच रामधन मीणा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में जेईएन श्रीराम मीणा, खेमराज सेठ, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामलाल मीणा, वैद्य मनोज कुमार शर्मा, डॉक्टर रमेश मीणा, एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री कालूराम मीणा, राजेंद्र गवेन्द्रा, बनवारी मास्टर, नेताजी जस्टाना, गिर्राज राणा, सांवलराम मीणा, राकेश मीणा आदि मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹21 सौ तथा उपविजेता टीम को ₹1100 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी व खिलाड़ी की उम्र 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।